img-fluid

MP: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बच्चों महिलाओं सहित 31 घायल

August 14, 2026

पन्ना। पन्ना जिले (Panna district) के पहाड़ीखेरा-कालिंजर घाटी मार्ग पर मैहर में मां शारदा के दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक को बचाने के प्रयास में यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के समय ट्रॉली में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ​सूचना मिलते ही डायल 112 और बृजपुर व पहाड़ीखेरा पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पिकअप व अन्य वाहनों से तत्काल जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया।


  • अस्पताल में आपात स्थिति को देखते हुए चार डॉक्टरों की विशेष टीम त्वरित इलाज में जुटी हुई है। पीड़ित उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ग्राम पधारा के निवासी हैं। घायलों में मुख्य रूप से संतोषी, अर्पित सिंह (14), सोनू सिंह (25), लालती सिंह (27), अयांश सिंह (7), अभिमान सिंह (22 – गंभीर), जगदीश शर्मा (40), महावीर (45) और गरिमा (10) शामिल हैं। घटना की खबर मिलते ही गांव पधारा में हड़कंप मच गया। फिलहाल अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।

    Share:

  • करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को सरकारी नौकरी दे सकेगी तमिलनाडु सरकार - सुप्रीम कोर्ट

    Fri Aug 14 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि तमिलनाडु सरकार (Tamilnadu Government) करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को (To kin of Karur Stampede Victims) सरकारी नौकरी दे सकेगी (Can provide Government Jobs)। करूर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने के तमिलनाडु सरकार के फैसले पर लगी रोक हट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved