img-fluid

MP: सिलेंडर से भरे ट्रक में से हर टंकी से डेढ़ से ढाई किलो गैस गायब, 20 किमी की दूरी 13 घंटे में की तय

April 09, 2026

भोपाल। एलपीजी गैस (LPG gas) के लिए मारामारी और किल्लत के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में घरेलू गैस की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है। इंडियन ऑयल डिपो से 350 सिलेंडर के ट्रक में से हर सिलेंडर से गैस गायब हो रही थी। डिपो से सैनी एजेंसी के गोदाम के बीच 20 किलोमीटर की दूरी 13 घंटे में तय हुई।

सील को डैमेज किए बिना गैस उड़ाई
दरअसल खाद्य विभाग ने सैनी गैस एजेंसी की गाड़ी रुकवाई और एक एक सिलेंडर का वजन करवाया। वजन के बाद करीब 40 सिलेंडर से गैस गायब मिली। हर सिलेंडर से करीब 1.5 से 2.5 किलो गैस गायब की गई। सील को डैमेज किए बिना गैस उड़ाई गई।


  • डिपो से गोदाम के बीच गैस चोरी
    खाद्य विभाग के मुताबिक डिपो से गोदाम के बीच गैस चोरी हुई है। ग्वालियर के श्री बालाजी ट्रांसपोर्टर की गाड़ी से गैस सिलेंडर ट्रांसपोर्ट हो रहा था। मामले में खाद्य विभाग ने ट्रांसपोर्टर को भी तलब किया है। अब देखना होगा कि मामले में क्या कार्रवाई होती है।

    Share:

  • जारी रहेगा हिज्बुल्लाह पर हमला...ईरान की चेतावनी के बीच नेतन्याहू का बड़ा ऐलान

    Thu Apr 9 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान (Iran) के साथ जारी तनाव और सीजफायर (ceasefire) की कोशिशों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने साफ कर दिया है कि हिज्बुल्लाह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं रुकेगी। लेबनान में तेज हमलों के बीच उनका यह बयान हालात को और गंभीर बना रहा है। बेंजामिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved