बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) (Indian Administrative Service (IAS).) के 10 अधिकारियों (10 officers) का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार देर शाम आदेश जारी किया गया है।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा राज्यपाल के आदेशासुनार जारी आदेश के मुताबिक, मप्र वित्त निगम इंदौर की प्रबंध संचालक स्मिता भारद्वाज को मंत्रालय भोपाल में कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अनिरुद्ध मुकर्जी को पर्यावरण में प्रमुख सचिव, पर्यावरण आयुक्त तथा एप्को का महानिदेशक बनाया गया है।

वहीं, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान भोपाल के अपर परियोजना संचालक कैलाश वानखेड़े को वाणिज्यिक कर विभाग में उप सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव मनीषा सेतिया को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान भोपाल में अपर परियोजना संचालक बनाया गया है।


इसी प्रकार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव गोपाल चन्द्र डाड को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव, मंत्रालय में उप सचिव वेद प्रकाश को श्रम विभाग में उप सचिव, मंत्रालय में उप सचिव सतेन्द्र सिंह को नगरीय प्रशासन विकास विभाग में अपर आयुक्त तथा रतलाम जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मीनाक्षी सिंह को मंत्रालय भोपाल में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की उप सचिव पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा उज्जैन नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल को सागर जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और उमरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंशुल गुप्ता को उज्जैन नगर निगम में आयुक्त नियुक्त किया गया है।

छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला
राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा सोमवार देर शाम आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के मुताबिक, भोपाल के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद को रतलाम के जावरा में नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि ग्वालियर के सहायक पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान को इंदौर जिले के आजाद नगर में नगर पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। यह दोनों 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

इसी प्रकार, इंदौर के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को भोपाल के जहांगीराबाद में नगर पुलिस अधीक्षक, जबलपुर की सहायक पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला को जबलपुर के बरगी में नगर पुलिस अधीक्षक, खंडवा के सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना को ग्वालियर के मुरार में नगर पुलिस अधीक्षक और रतलाम के सहायक पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना को उज्जैन के माधवनगर में नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उपरोक्त चारों 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला
प्रदेश शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार देर शाम आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, रतलाम जिले के संयुक्त कलेक्टर मोहनलाल आर्य को रतलाम जिले में ही अपर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि रतलाम जिले की अपर कलेक्टर जमना भिड़े को रतलाम जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया गया है। इसी तरह रीवा जिले की अपर कलेक्टर इला तिवारी को उमरिया जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी और रीवा के संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह को रीवा जिले में ही अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

MP: कोरोना के 12 नये मामलों की पुष्टि, 19 स्वस्थ हुए

Tue Sep 14 , 2021
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना के नये मामलों (new cases of corona) में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 12 नये मामले (12 new cases) सामने आए हैं, जबकि 19 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल […]