उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 साल की बच्ची का 9 लोगों ने लगातार रेप किया। पहले दो लोगों ने गैंगरेप किया फिर बारी-बारी से दूसरे उसे शिकार बनाते रहे। बच्ची ने जिससे भी मदद मांगी, उसी ने फायदा उठाया। परिजन के साथ थाने पहुंची किशोरी ने जब हालात बयां किए, तो सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उमरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाषगंज में किराए के मकान में रह रही एक नाबालिग किशोरी का 11 जनवरी को अज्ञात लोगों ने बाजार से अपहरण कर लिया था। पीड़िता की मां ने 12 जनवरी को इसे लेकर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 16 जनवरी को जब लड़की वापसी लौट कर आई है तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है। उसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता को अपने साथ बहला फुसला कर ले गए थे। फिर जिला मुख्यालय स्थित एक ढाबे में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया है। इतने के बाद भी उनकी हैवानियत नहीं रुकी और हैवानियत के लिए दूसरे युवकों को भी सौंप दिया जो अलग-अलग जगहों और सुनसान इलाकों में उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे।
किसी तरह से मासूम इन दरिंदों के चंगुल से आजाद हो कर अपने परिजनो को घटना से अवगत कराया, फिर परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की है। 24 घंटे के अंदर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस ने अनुसार 9वीं की छात्रा 11 जनवरी को बाजार निकली थी। तब 2 ट्रक ड्राइवरों ने अपहरण कर लिया और जंगल में ले जाकर रेप किया। फिर ढाबा पर ले जाकर आरोपियों दोबारा गैंगरेप किया। यहां पीड़िता के साथ ढाबा मालिक और 4 ट्रक ड्राइवरों ने भी दरिंदगी की है। रात में भी पीड़िता के साथ यहां गैंगरेप किया गया। उसके बाद आरोपियों ने इसे हाइवे पर छोड़ दिया। उमरिया की तरफ से जा रहे ट्रक ड्राइवर ने इसे अपनी गाड़ी पर बिठाया और उसने इसके साथ रेप किया है। उसके बाद ट्रक चालक ने इसे उमरिया के नजदीक छोड़ दिया। उसके बाद वहां कुछ पुलिसवाले दिखाई दिए, जिनसे लड़की ने संपर्क किया।
Share: