बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP: भारतीय वन सेवा के 26 अधिकारियों का तबादला

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) (Indian Forest Service (IFS)) के 26 अधिकारियों (26 officers) का तबादला करते हुए उनकी नई पदस्थापना की है। इस संबंध में वन विभाग ने मंगलवार शाम को आदेश जारी किये हैं।

जारी आदेश के अनुसार, भोपाल मुख्यालय में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) अजीत कुमार श्रीवास्तव को मुख्यालय में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण) का दायित्व सौंपा गया है, जबकि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (निगरानी एवं मूल्यांकन) रमेश कुमार श्रीवास्तव को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कैम्पा) बनाया गया है। वहीं, मुख्य वन संरक्षक एवं वन विहार भोपाल के संचालक अजय कुमार यादव को प्रतिनियुक्ति पर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल में मुख्य वन संरक्षक तथा भोपाल वृत्त के मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं विस्तार एच.सी. गुप्ता को वन विहार भोपाल में संचालक एवं मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया गया है।


इसी तरह मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) भोपाल को पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी में क्षेत्र संचालक एवं मुख्य वन संरक्षक, वन मंडलाधिकारी भिण्ड वी.एस. होतगी को भोपाल मुख्यालय में उप वन संरक्षक, वन मंडलाधिकारी बी.एस. बघेल को शाजापुर से देवास ट्रांसफर किया गया है। भोपाल के वन मंडलाधिकारी एच.एस मिश्रा को प्रतिनियुक्ति पर राजधानी परियोजना भोपाल में वन मंडलाधिकारी पदस्थ किया गया है। भोपाल मुख्यालय में उप वन संरक्षक प्रशांत कुमार सिंह को खरगौन में वन मंडलाधिकारी पदस्थ किया गया है।

वहीं, वन मंडलाधिकारी आलोक पाठक को छिंदवाड़ा से भोपाल, वन मंडलाधिकारी गौरव चौधरी को बुरहानपुर से शहडोल, वन मंडलाधिकारी बृजेन्द्र श्रीवास्तव को बालाघाट से ग्वालियर, वन मंडलाधिकारी प्रदीप मिश्रा को सिवनी से बुरहानपुर, वन मंडलाधिकारी जाम सिंह भार्गव को खरगौन से शाजापुर ट्रांसफर किया गया है, जबकि संजय टाइगर रिजर्व सीधी के उप संचालक अब्दुल अलीम अंसारी को अनूपपुर वन मंडल में वन मंडलाधिकारी और भोपाल मुख्यालय में उप वन संरक्षक डा. अंकुर अवधिया को भिण्ड वन मंडल में वन मंडलाधिकारी बनाया गया है।

वन मंडलाधिकारी अभिनव पल्लव को ग्वालियर से बालाघाट, वन मंडलाधिकारी सुधाशु यादव को श्योपुर से नौरादेही (सागर), वन मंडलाधिकारी चन्दू सिंह को बड़वाह से श्योपुर, वन मंडलाधिकारी पी.डी. ग्रेबियाल को बैतूल से नरसिंहपुर, वन मंडलाधिकारी महेन्द्र सिंह उइके को नरसिंहपुर से दमोह, वन मंडलाधिकारी नेहा श्रीवास्तव को शहडोल से बालाघाट, वन मंडलाधिकारी पुनीत सोनकर को मंडला से पन्ना ट्रांसफर किया गया है। वहीं, पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के उप संचालक एम.बी. सिरसैया को बड़वाह वनमंडल में वन मंडलाधिकारी, पन्ना टाइगर रिजर्व के उप संचालक जरांडे ईश्वर रामहरि को छिंदवाड़ा वन मंडल में वन मंडलाधिकारी और शहोडल के वन मंडलाधिकारी अधर गुप्ता को पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी में उप संचालक नियुक्त किया गया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Wed Aug 4 , 2021
4 अगस्त 2021 4 अगस्त 2021 1. कौन शहर कौन गांव सब जगह, फिरता मारा मारा। पल आऊं पल में जाऊं, पास आना न चाहे कोई हमारा… उत्तर……विद्युत 2. विद्या का मंदिर कहलाता, ज्ञान जहां हम पाते है। पढ़ लिखकर, जीवन सफल बनाते हैं… उत्तर…..पाठशाला 3. न तो पंख है न तो पैर है ,फिर […]