img-fluid

MP: सीहोर जिले में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत

August 20, 2026

सीहोर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सीहोर जिले (Sehore district) के इछावर थाना क्षेत्र से बुधवार को एक बेहद दुखभरी घटना सामने आई, यहां रहने वाले तीन मासूम बच्चों की मोगरा रोड पर बने पानी से भरे गहरे गड्ढे (Deep Water-filled Pit) में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव तैरते देखे तो हादसे का पता चला। मृतकों में से दो सगे भाई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार जिस गड्ढे में बच्चे डूबे, वह एलएंडटी कंपनी ने पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश की वजह से गड्ढे में पानी भर गया था, उसी में डूबने से यह हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों की उम्र 10, 11 और 12 साल है। हादसे के वक्त तीनों बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंचे थे और फिर नहाने के लिए उसमें उतर गए। यह घटना इछावर में मोगरा रोड पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुई।


  • इस हृदय विदारक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया और बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार मृतक बच्चों की पहचान प्रशांत (उम्र- 12 वर्ष), पिता शुभाल, पृथ्वीराज (उम्र- 10 वर्ष), पिता शुभाल और ​दीक्षांत (उम्र- 11 साल), पिता अखिलेश के रूप में हुई है।

    बताया जा रही कि तीनों बच्चे खेलते-खेलते मोगरा रोड की ओर चले गए थे, जहां हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में काफी पानी भर गया था। नहाने या खेलने के दौरान बच्चे पानी के गहरे हिस्से में चले गए और डूब गए। जब तक आसपास के लोगों को भनक लगी और उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी और डूबने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी।

    यह खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, इसी दौरान किसी ने पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि गड्ढे खोदने, उसकी स्थिति और संभावित लापरवाही समेत हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की वैधानिक जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

    ​दुर्घटना की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि इछावर के वार्ड नंबर 12 में मोगरा रोड पर स्थित पानी से भरे गड्ढे में तीन बच्चों की डूबने की दुखद सूचना मिली है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और गड्ढे के निर्माण व लापरवाही के सभी पहलुओं की वैधानिक जांच की जा रही है।

    इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर निर्माण कार्यों के दौरान खुले छोड़े जाने वाले गहरे गड्ढों से पैदा होने वाले खतरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि यदि समय रहते रोड किनारे बने इस गड्ढे को भर दिया गया होता या सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते, तो आज तीन मासूमों की जान न जाती।

    Share:

  • चेन्नई में दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की बैठक: गृह मंत्री अमित शाह से मिले तमिलनाडु के सीएम विजय

    Thu Aug 20 , 2026
    नई दिल्ली. तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री (CM)  सी जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay)  से केंद्रीय गृह मंत्री (Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) की मुलाकात हुई. दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे अमित शाह का सीएम विजय ने स्वागत किया. इस बात की जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved