
खजुराहो। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खजुराहो (Khajuraho) के समीप बमीठा थाना क्षेत्र के इमलाहा गांव में एक बेहद दुखद हादसा सामने आई है। यहां 9 वर्षीय मासूम बच्ची संध्या साहू नहाने के दौरान नहर में डूब गईं। हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से कई घंटों की तलाश के बाद दोपहर के समय बच्ची का शव बरामद किया गया। मृतक बच्ची संध्या साहू पिता राम बहादुर साहू की बेटी बताई जा रही हैं, जो इमलाहा गांव की निवासी थीं। जानकारी के अनुसार, संध्या घर के पास बनी नहर में नहाने गई थीं। इसी दौरान उनके पैर फिसल गए और वह नहर में डूब गईं।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बमीठा पुलिस तथा डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों व पुलिस टीम ने मिलकर लंबी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह मृत अवस्था में थीं। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर ले जाया गया है।
एसडीओपी खजुराहो मनमोहन बघेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। बच्ची नहाते समय फिसल गई और डूब गई। पुलिस पूरी जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इमलाहा गांव में शोक का माहौल छा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-सी मासूम की इस तरह मौत हो जाना बेहद दुखद है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved