img-fluid

MP: मुरैना में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और डंपर की टक्‍कर में 5 लोगों की मौत; 3 घायल

November 02, 2022

मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena District) में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बोलेरो और डंपर की टक्कर (Bolero and dumper collision) में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (Jayarogya Hospital) में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, नूराबाद थाना इलाके के नेशनल हाईवे 44 पर बीती रात यह भीषण सड़क हादसा (horrific road accident) देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी से कुछ लोग ग्वालियर से लौट रहे थे। वही पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और इस घटना में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई।


सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची ने इस घटना में गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज से पहले ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इस घटना में कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज ग्वालियर (Gwalior) के जयारोग्य अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है यह सभी मृतक और घायल व्यक्ति नूराबाद थाना इलाके के बित्तोली गांव के रहने बाले हैं और बीती रात ग्वालियर से वापस अपने घर आ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को नूराबाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच जारी है।

Share:

  • यूक्रेन का दावा- खेरसान में एक दिन में मार गिराए 1000 से ज्यादा रूसी सैनिक

    Wed Nov 2 , 2022
    कीव/मॉस्को। यूक्रेन का दावा है कि रविवार को उसने खेरसान में 1,000 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया। वहीं, रूस का दावा है कि बीते करीब एक सप्ताह में यूक्रेन ने 2,500 से ज्यादा सैनिकों की जान गंवाई है। यूक्रेन के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख इहोर क्लायमेंको ने मंगलवार को बताया कि रूस ने युद्ध […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved