img-fluid

MP: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, पुलिस के 3 जवान समेत 4 की मौत

December 03, 2021

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस (Yamuna Express)  वे पर आज तड़के साढे चार बजे के आसपास एक दर्दनाक हादसा (tragic accident) हो गया।इस दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई जबकि बोलेरो में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल (Hospital) में भर्ती करा दिया गया है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बोलेरो दो हिस्सों में बंट गयी। जिससे 3 पुलिसकर्मियों सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत (policemen died on the spot)हो गयी। मरने वाले लोग पुलिसकर्मी मध्य प्रदेश टीकमगढ़ के पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं। जिसमे एक महिला कांस्टेबल व एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गयी है। जिन्होंने वर्दी पहन रखी है। जिससे उनकी पहचान पुलिसकर्मी के रूप में हो सकी है।



फिलहाल हादसे के बाद एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जहां राहत कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है। हादसे की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बोलेरो कार आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी तभी माइलस्टोन 80 के समीप तेज रफ्तार होने की वजह से अपना नियंत्रण खो बैठी। जिसके चलते वह पुलिया से टकरा गई और दो हिस्सों में बंट गयी। जिसमे एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है।

Share:

  • ‘ओमिक्रॉन’ का डर : अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 20 से 50 प्रतिशत तक हुईं महंगी

    Fri Dec 3 , 2021
    अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगने के डर से बढ़ेे यात्री, जिससे टिकटें भी हुई महंगी इंदौर से दुबई के लिए 30 हजार में मिलने वाला टिकट 40 से 60 हजार के बीच, देश के अन्य प्रमुख एयरपोर्ट से चलने वाली उड़ानों का भी यही हाल इंदौर। कोरोना (corona) के नए वेरिएंट  (new variants) ‘ओमिक्रॉन’ (omicron) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved