img-fluid

MP: भारतीय जनता पार्टी की छोटी टोली की बैैैठक मुख्‍यमंत्री निवास पर सम्‍पन्‍न

November 14, 2025

भाजपा की मजबूती का आधार कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनता से जुड़ाव-श्री हेमंत खण्‍डेलवाल

भोपाल.  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष (State President) एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल (Hemant Khandelwal) ने मीडिया को जारी बाइट में कहा कि गुरूवार को मुख्यमंत्री (Chief Minister) निवास पर पार्टी की छोटी टोली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन की आगामी कार्ययोजना, चुनावी रणनीति और विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ विगत दिनों हुई समीक्षा बैठक के विषयों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से एसआईआर से संबंधित विषय पर गहन चर्चा हुई। पार्टी के बीएलए-1 एवं बीएलए-2 स्तर के कार्यकर्ताओं को पूर्ण जागरूकता और तत्परता से कार्य करते हुए संगठन को सशक्त बनाना है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा का संगठन अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और जनता के साथ निरंतर संवाद पर आधारित है। संगठन की यह बैठक प्रदेश में पार्टी की कार्ययोजना को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्रीगण श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री राकेश सिंह एवं श्री प्रहलाद पटेल उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्‍डेलवाल ने कहा कि बैठक में एसआईआर से संबंधित विषय पर विशेष चर्चा की गई। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के बीएलए-1 और बीएलए-2 स्तर के कार्यकर्ताओं को अधिक जागरूक और सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों का आधार मजबूत हो और मतदाता सूचियों की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से गए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अनुभव साझा किए गए। बिहार चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण और ऊर्जा से कार्य किया, वह संगठन की अनुशासित कार्यशैली का उदाहरण है। वहाँ से मिले अनुभव भविष्य के चुनावों के लिए उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इनमें आत्मनिर्भर भारत अभियान, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित यूनिटी मार्च, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशेष कार्यक्रम और 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी की संगठनात्मक संरचना, आगामी कार्यसमिति बैठकों, और जनसंपर्क अभियानों पर भी चर्चा हुई।

Share:

  • पैप्स पर भड़की जया बच्चन, बोलीं- फोटो लो, बदतमीजी मत करो

    Fri Nov 14 , 2025
    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने मुंबई में बुधवार को एक इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट पर जया बच्चन (Jaya Bachchan) के साथ उनकी बेटी श्वेता भी नजर आईं। इसी इवेंट के वेन्यू से जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में जया बच्चन (Jaya Bachchan) पैप्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved