भोपाल। प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव केे वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। शुरुआती एक घंटे के रुझान में 28 में से 19 पर भाजपा आगे है, जबकि 9 पर कांग्रेस आगे है। 8 बजे पोस्टल बैलेट के बाद 8.30 से ईवीएम से मतों की गिनती शुरू हुई। रुझानों में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। शिवराज सरकार के 9 मंत्री आगे चल रहे हैं। वहीं, शिवराज सरकार के सभी मंत्री आगे चल रहे हैं।
क्या है मप्र में जीत का गणित
विधानसभा की कुल सीटें: 230
कुल संख्या: 229
उपचुनाव: 28 सीटें
भाजपा: 107, (बहुमत के लिए 9 सीटें)
कांग्रेस: 87 (बहुमत के लिए 28 सीटें चाहिए)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved