img-fluid

MP: सागर में ऑटोवाला निकला करोड़पति, पिस्तौल ढूंढने पहुंची पुलिस को घर मिले 3 करोड़ रुपये कैश

August 18, 2026

सागर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district ) में ऑटोवाले (Auto-rickshaw driver) की अलमारी में नोटों का ढेर मिला है। सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले दो भाइयों का पता लगाने के दौरान पुलिस ने उनमें से एक के घर की बंद अलमारी से तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। हालांकि, रविवार को हुई पुलिस जांच में आरोपी के घर से कोई पिस्तौल बरामद नहीं हुई।


  • पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने सोमवार को बताया कि सौरभ अहिरवार और उसके भाई ने कथित तौर पर पिस्तौल लहराते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किए थे। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस की एक टीम पिस्तौल बरामद करने के लिए अहिरवार के घर पहुंची तो उन्होंने एक बंद अलमारी देखी। उन्होंने कहा कि जब पुलिस टीम ने उन्हें अलमारी खोलने के लिए कहा तो उसने आनाकानी की और कहा कि उनके पास चाबी नहीं है।

    ऑटोवाले ने क्या दी सफाई
    इस मामले की जानकारी देते हुए सुजानिया ने बताया कि पुलिस ने अलमारी का ताला तोड़ दिया, जिसके बाद एक बैग में तीन करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद हुई। अहिरवार का भाई ऑटो रिक्शा चलाता है। दोनों भाइयों का दावा है कि यह रुपया एक रिश्तेदार ने रखा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों ने दावा किया कि रिश्तेदार ने करीब आठ-नौ साल पहले अलमारी में नकदी रखी थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

    Share:

  • MP: भोपाल में 1.20 करोड़ के लालच 17 साल के किशोर की हत्या....ऐसे हुआ खुलासा

    Tue Aug 18 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में 17 साल के किशोर रेहान की हत्या के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पुलिस (Police) के सामने एक कथित साजिश की परतें खुलती चली गईं. पुलिस के मुताबिक, किशोर को करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये कमाने के लालच में निशाना बनाया गया था. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved