
भोपाल। प्रदेश में अब 15 मई तक बैंकों की शाखाओं में दोपहर 3:00 बजे तक ही कामकाज हो सकेगा। प्रदेश के उन सभी जिलों में जहां स्थानीय प्रशासन या जिला प्रशासन द्वारा कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है, वहां यह व्यवस्था लागू होगी। इस बारे में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के महासचिव वीके शर्मा ने बताया कि बैंक शाखाएं अब 15 मई तक सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुली रहेंगी। बैंक ग्राहकों के लिए बैंक का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक का होगा। इस दौरान ग्राहकों को केवल चार बैंकिग सुविधाएं ही मिल सकेंगी। ये सुविधाएं नगद जमा करना, नगद निकालना, रिमिटेन्स एवं सरकारी व्यवसाय होंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved