img-fluid

MP: स्कूल में प्रार्थना के समय मधुमक्खियों ने किया हमला, 15 स्कूली बच्चे और स्टाफ घायल

February 16, 2026

मंडला। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंडला जिले (Mandla district) के एक हाईस्कूल में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे 15 स्कूली बच्चे और स्टाफ घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre) में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि इसी स्कूल में पहले भी तीन बार इस तरह की घटना हो चुकी है। यह पूरा मामला मंडला के निवास विकासखंड के बिशोरा हाईस्कूल (High School) का है। जहां मधुमक्खियों के हमले से लगभग 15 बच्चों और स्कूल स्टाफ प्रभावित हुए हैं। जानकारी के अनुसार, स्कूल में सुबह की प्रार्थना के लिए सभी एकत्रित हुए थे, तभी यह घटना हुई है।


  • तीन बार हो चुकी है घटना
    प्रभावित बच्चों और स्कूल शिक्षकों को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। आपको बता दें कि इस स्कूल में इससे पहले तीन बार इस तरह की घटना हो चुकी है, जिससे स्कूल प्रशासन की लापरवाही का पता चलता है

    लापरवाही का आरोप
    वहीं स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मांग की है कि स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

    Share:

  • आपके पास 5 साल हैं...जेट इंजन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO से कहा

    Mon Feb 16 , 2026
    नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने सोमवार को बेंगलुरु में DRDO के गैस टरबाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (GTRE) का दौरा किया और स्वदेशी सैन्य गैस टरबाइन इंजन विकास से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की है। इस दौरान राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने संबोधिन दिया और DRDO के सामने एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved