
रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मऊगंज जिले (Mauganj district) में एक भाजपा विधायक (BJP MLA) को 4 दिन के अंदर दूसरी बार हिरासत में लिया गया है। विधायक को एक मंदिर के पास एक विवादित स्थल पर जाने की कोशिश करने के बाद हिरासत में लिया गया। इससे पहले इसी स्थल पर विधायक और उनके समर्थकों के अतिक्रमण हटाने (Removal of encroachment) की कोशिश के दौरान सांप्रदायिक तनाव (Communal tension) फैल गया था, जिसमें पांच लोग घायल हुए थे।
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के देवरा गांव (Devra village) में एक मंदिर के पास विवादित स्थल पर जाने की कोशिश करने के बाद भाजपा विधायक प्रदीप पटेल और उनके समर्थकों को हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि विवाद मंदिर के पास की जमीन के एक हिस्से को लेकर है, जिस पर दो समुदायों के लोगों ने दावा किया है।
मऊगंज के कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक को कानून-व्यवस्था के लिए बनाए गए नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में गुरुवार रात देवरा ओवरब्रिज के पास हिरासत में लिया गया। उन्हें नईगढ़ी के एक गेस्टहाउस में रखा गया है।
मऊगंज से भाजपा विधायक पटेल को पहली बार 19 नवंबर को हिरासत में लिया गया था। अधिकारियों के अनुसार पटेल और उनके समर्थकों ने उस समय विवादित स्थल पर अतिक्रमण हटाने की कोशिश की थी, जिससे सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। पथराव में पांच लोग घायल हो गए थे। उस दिन 19 नवंबर से भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत विवादित स्थल पर निषेधाज्ञा लागू है। विधायक और उनके समर्थकों ने एक बार फिर विवादित स्थल पर जाने की कोशिश कर रहे थे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved