
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा (BJP MLA Narendra Singh Kushwaha) ने अपनी सरकार पर सवाल उठाए हैं। ग्वालियर जिले के राजमाता विजयराधे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में विभिन्न भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता का ध्यानाकर्षण, तत्काल जांच कर भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की।
किसी प्रकार की अनियमितता नहीं
उनके सवाल पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा- किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है। विज्ञापन जारी कर साक्षात्कार किए गए हैं। बैठकों में भी किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं ली गई। अब मामले के सभी कागजात हाईकोर्ट में पेश किए गए हैं। मामला विचाराधीन है। कई नियमों में हमने संशोधन किए हैं। किसी प्रकार की अनियमितता नहीं है।
इस कांड में हम क्यों फंसे
नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा – चार साल बाद भर्ती क्यों की, शासन से क्यों अनुमति नहीं ली गई। मैं भी समिति का सदस्य हूं इस कांड में हम क्यों फंसे। यह भ्रष्टाचार नहीं तो क्या है। हम तीन तीन विधानसभा के सदस्यों ने आपत्ति की थी। 26 पद कैसे भर लिए आपने। दो दिन पहले आए और भर्ती की गई। दो दिन के अंदर ही काम हो गया। यह पूरी भर्ती निरस्त होनी चाहिए।
2022 में भर्ती करनी थी 2026 में कैसे की भर्ती
कृषि मंत्री कंसाना ने कहा – भर्ती नियम से हुई है, कोई अनियमितता नहीं। कुशवाहा ने कहा – 2022 में भर्ती करनी थी। 2026 में कैसे की भर्ती, कोई अनुमति नहीं ली गई। कुशवाहा ने कहा- मामले में सही जवाब नहीं दे रहे कृषि मंत्री, लीपापोती की जा रही है।
महात्मा गांधी पर फिर हमला
अमरपाटन से कांग्रेस विधायक राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी पर फिर हमला किया। बीजेपी ने राम को घुसेड़ दिया। श्रीराम को लेकर बीजेपी विधायक सीताशरण शर्मा ने आपत्ति ली। कहा तमीज से बात करें, आपत्तिजनक शब्द न बोले।मामले को लेकर हंगामा हुआ विलोपित करने की मांग की। मनरेगा का नाम जीरामजी को लेकर कांग्रेस विधायक ने कहा था।सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि राम का अपमान हमेशा कांग्रेस ने किया है। समाचार के लिखे जाने तक हंगामा जारी थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved