भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवान दास सवनानी समेत अन्य पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।
केंद्रीय संसदीय बोर्ड का सदस्य बनने के बाद जटिया पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान पूरी भाजपा जटिया के स्वागत में खड़ी दिखाई दी। हालांकि दो महीने पहले नगरीय निकाय चुनाव के टिकट वितरण के दौरान जटिया की सिफारिश पर पार्टी ने उज्जैन महापौर के टिकट पर विचार तक नहीं किया था।
वन विभाग मंदसौर-नीमच की सीमा पर स्थित गांधी सागर अभयारण्य और सागर के नौरादेही अभयारण्य में बना रहा बाड़े भोपाल। मुरैना और श्योपुर जिले में विस्तारित कूनो नेशनल पार्क (राष्ट्रीय उद्यान) में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से चीते लाने को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। बीमार पडऩे पर इन चीतों को मंदसौर-नीमच की सीमा […]
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां कोरोना के 716 नये मामले सामने आए हैं, जबिक आठ लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 26 हजार 926 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब […]
पूर्व मंत्री एवं विधायक पटवारी ने लगाए आरोप भोपाल। भाजपा सरकार के कुशासन के कारण मध्य प्रदेश पर आज 3.5 लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। हैरानी की बात यह है कि 2022 में सरकार ने कर्ज चुकाने के लिए भी कर्ज लिया। उक्त बात पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता […]
प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ली दिल्ली से मंजूरी भोपाल। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसना शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ अपने हिसाब से पूरे संगठन को चुस्त दुरूस्त करने में जुटे हुए हैं। प्रदेश संगठन में बड़े फेरबदल के बाद अब जिला अध्यक्षों की बारी है। करीब 20 जिलों में […]