भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बूथ विस्तारक अभियान में इतिहास बनाएगी मप्र भाजपा: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। भाजपा द्वारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष में संगठन के काम के विस्तार के लिए बूथ विस्तारक योजना शुरू की गई है। मप्र इस योजना के माध्यम से इतिहास बनाएगा और देश में पहले स्थान पर होगा। प्रदेश के 65 हजार बूथों पर कार्यकर्ताओं ने बूथों के वेरीफिकेशन और डिजिटाइजेशन का काम प्रभावी तरीके से किया है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही।



शर्मा ने कहा बूथ विस्तारक अभियान तेजी के साथ पूर्णता की ओर है और आज शाम तक शेष बचे बूथों का भौतिक और डिजिटल सत्यापन का कार्य पूरा हो जाएगा। यह हमारे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के कारण ही सम्भव हो पा रहा है। मुझे गर्व है अपने कार्यकर्ताओं पर, जो जिस संकल्प को लेते हैं उसे पूरा करते हैं। शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता तो ऐसे है कि उन जनजातीय क्षेत्रों में जहां नेटवर्क नहीं आता, वहाँ भी पेड़ो पर, छतों पर चढ़कर बूथ को डिजिटल करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान को गति देने और सफल बनाने के लिए धन्यवाद देता हूँ।

कमलनाथ गाड़ी से तो उतरें, फिर करें आंदोलन
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी आज ओला प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं, वह अच्छी बात है और उनका अधिकार भी है। पर मैं यह कहना चाहता हूं पहले आप एयरकंडीशंड कार से नीचे तो उतरें, फिर आंदोलन करें। आपकी 15 महीने की सरकार में किसानों की जो हालत थी, वह किसी से छिपी नहीं है। कमलनाथ सरकार ने किसानों के साथ छलकपट किया था और गरीबों का हक छीन लिया था।

Share:

Next Post

केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए 3 महीने में शुरु हो जाएगा विस्थापन और भूअर्जन का कार्य

Sun Feb 6 , 2022
एक सप्ताह में अधिसूचना जारी होने की संभावना मुख्य नहर का नक्शा भी होगा फायनल भोपाल। केन्द्र सरकार द्वारा आम बजट में भारत की पहली नदी जोड़ो केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए 1400 करोड़ रूपए का प्रारंभिक बजट आवंटित कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्य नहर के लिए भू अर्जन की तैयारियां शुरु […]