img-fluid

MP: कांग्रेस को झटका, दो पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

December 04, 2025

दमोह। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह जिले (Damoh district) के पथरिया में कांग्रेस को झटका लगा हैं। दरअसल, दो पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की दामन थाम लिया हैं। बीजेपी जिला अध्यक्ष ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कल दमोह नगर पालिका के भाजपा पार्षद ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। साथ ही उन्होंने पूर्व मंत्री के बेटे पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

दमोह की पथरिया नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद प्रभु दयाल अहिरवार और वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद राजकुमारी हेमराज लडिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की हैं। दोनों ने बीजेपी की जनकल्याणकारी नीतियों, संगठनात्मक अनुशासन और विकासोन्मुख कार्यशैली से प्रभावित होकर यह कदम उठाया हैं। दोनों पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के समक्ष पार्टी में शामिल होकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


बीजेपी जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि पथरिया के दो कांग्रेसी पार्षद भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ली हैं। नगर पंचायत में पार्षदों का बीजेपी के प्रति जिस तरीके से रूझान बढ़ रहे है, मैं आश्वस्त करता हूं कि एक साथ मिलकर पंचायत के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

आपको बता दें कि कल बुधवार को दमोह नगर पालिका से बीजेपी के लिए बुरी खबर आई थी। जहां भाजपा पार्षद विक्रांत गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बताया गया कि विक्रांत गुप्ता दमोह नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे। वे क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज थे।

विक्रांत गुप्ता का आरोप है नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान जिन 6 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर उन्हें हराया था, उन पर पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव के दौरान पूर्व वित्त मंत्री व वर्तमान विधायक जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया ने नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा था और पार्टी के खिलाफ काम किया था, वे अब भी पार्टी के महत्वपूर्ण अंग बने हुए हैं। इन्हीं सब बातों से नाराज होकर विक्रांत गुप्ता ने पार्षद पद से इस्तीफा दिया है।

Share:

  • आर. वेंकटरमन की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने

    Thu Dec 4 , 2025
    नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने आर. वेंकटरमन की जयंती पर (R. Venkataraman on his Birth Anniversary) पुष्पांजलि अर्पित की (Paied Floral Tribute) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को तिरुवनंतपुरम के लोक भवन में पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी सेवाओं को याद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved