img-fluid

MP: 16 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी, पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर 5 लड़कों ने किया गैंगरेप

October 03, 2026

उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और फिर 5 लड़कों ने बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। मामले का खुलासा तब हुआ जब दो दिनों से लापता नाबालिग किसी तरह अपने घर पहुँची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता 9वीं कक्षा तक पढ़ी है और फिलहाल पढ़ाई छोड़ चुकी है। 26 सितंबर को वह अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तो 28 सितंबर को चिमनगंज थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद 30 सितंबर को पीड़ित नाबालिग खुद लहूलुहान और बदहवास हालत में घर लौटी और परिजनों को रो-रोकर पूरी घटना बताई।


  • पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर 5 लड़कों ने किया दुष्कर्म
    पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, 5 लड़कों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने पहले उसे पीने के पानी में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद सभी लड़कों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का तत्काल मेडिकल कराया, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मामले में गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट (की गंभीर धाराएं जोड़ी गईं।

    2 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश
    मामले की गंभीरता को देखते हुए चिमनगंज थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पीड़िता द्वारा बताए गए सुराग के आधार पर पुलिस ने जीवाजीगंज क्षेत्र के एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। वहीं, मुख्य बालिग आरोपी 19 वर्षीय लक्की (पिता जुगल किशोर) निवासी महावीरनगर को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए एएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि घटना में कुल 5 आरोपी शामिल हैं, जिनमें से 4 नाबालिग (उम्र 16 से 17 वर्ष) और 1 बालिग है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार चल रहे 3 अन्य नाबालिगों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved