
मुरैना। आगरा दिल्ली (Agra Delhi) नेशनल हाईवे 44 पर सोमवार देर रात एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल (25 passengers injured) हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल (Morena District Hospital) में भर्ती कराया गया। घायलों में महिला और बच्चे (women and children) में शामिल भी हैं। हादसे में बस में सवार 10-12 यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार मप्र के ग्वालियर जिले से बस में सवार होकर सभी यात्री मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहे थे। इस दौरान मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के सिकरोदा नहर के पास आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे 44 पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची मुरैना पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें भी आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved