img-fluid

MP: कैबिनेट मंत्री को पहनाई जूते की माला और फेंकी स्याही, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

January 18, 2021

दमोह। कांग्रेस पार्टी और विधायकी से इस्तीफा देने के बाद राहुल सिंह लोधी करीब ढाई महीने पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे। पिछले सप्ताह उन्हें वेयर हाउस कॉरपोरेशन का अध्यक्ष बना दिया गया था। उसके बाद राहुल सिंह लोधी को राज्यमंत्री का दर्जा मिल गया है।

राज्य मंत्री का दर्जा मिलने के बाद राहुल सिंह लोधी पहली बार दमोह पहुंचे थे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत की तैयारी की थी। लेकिन कांग्रेसियों ने जूतों की माला पहनाने की कोशिश की है। दमोह पहुंचे राहुल सिंह लोधी का टोल नाका के पास ही हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है। टोल नाका से शहर प्रवेश तक उनका जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया है।



इस दौरान लोधी ने कहा कि आगामी दिनों में वे उप चुनाव लड़ेंगे और भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। जयंत मलैया की दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि वह उनके पिता समान है और आगामी दिनों में उनका भी आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होगा।

कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह दमोह की जनता से किए मेडिकल कॉलेज के वादे को पूरा करना चाहते थे, यही कारण था कि उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की और अब बहुत जल्द ही दमोह में मेडिकल कॉलेज बनेगा। कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम विरोध करना है और उनका काम दमोह की जनता की सेवा करना है।

स्वागत के दौरान जब राहुल सिंह लोधी पैदल चलते हुए राय चौराहा पहुंचे तो वहां पर 2 युवाओं ने उन्हें जूते की माला पहनाने और कालिख पोतने का प्रयास किया है। लेकिन उससे पहले ही दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान लोधी समर्थकों ने दोनों की पिटाई भी की है।

Share:

  • Gold Price Today : आज सोने की कीमतों में आयी भारी गिरावट, जाने क्या है 10 ग्राम के दाम

    Mon Jan 18 , 2021
    नई दिल्ली। भारत में सोने की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.14 फीसदी गिरकर एक महीने के निचले स्तर 48,636 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। चांदी वायदा भाव 0.3 फीसदी बढ़कर 64,984 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई पिछले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved