img-fluid

मप्रः जनजाति संग्रहालय के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन

January 31, 2022

– फरवरी माह से दोपहर 12 से रात 8 बजे तक खुला रहेगा संग्रहालय

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य जनजातीय संग्रहालय (Madhya Pradesh State Tribal Museum) के पर्यटकों और दर्शकों के लिए खुलने एवं बंद होने का समय परिवर्तन किया गया है। संग्रहालय 1 फरवरी से 31 अक्टूबर तक मंगलवार से रविवार तक दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रहेगा। सोमवार साप्ताहिक अवकाश रहेगा। माह नवंबर से जनवरी तक संग्रहालय दोपहर 12 से रात्रि 7 बजे तक खोला जाएगा।

जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने रविवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश की जनजातियों के जीवन, देशज ज्ञान, कला परंपरा और सौन्दर्यबोध की विशिष्टता को स्थापित करने तथा उसकी बहुरंगी, बहुआयामी संस्कृति को बेहतर रूप से संयोजित करने का कार्य जनजातीय संग्रहालय में किया गया है। संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में मध्यप्रदेश के जनजातीय समुदायों के आवास के वास्तुगत, शिल्पगत और व्यवहारगत रूपों को प्रदर्शित किया गया है।

संग्रहालय में 6 अलग-अलग कलाओं और शिल्प माध्यमों की दीर्घाएँ हैं, जिनमें जनजातीय जीवन की झलक, उनके परिवेश, खेल, संस्कृति, देवलोक आदि देखने को मिलते हैं। प्रत्येक दीर्घा में जिज्ञासुओं, शोधार्थियों के लिए कियोस्क स्थापित किए गए हैं, जिससे उस दीर्घा विशेष के बारे में हिंदी अथवा अंग्रेजी में विस्तार से जाना-समझा जा सकता है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • मप्र : अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण के लिए बनाई जाएंगी नई योजनाएं: शिवराज

    Mon Jan 31 , 2022
    – मुख्यमंत्री ने की घोषणा-16 फरवरी को प्रदेश में संत रविदास की जयंती मनाई जाएगी भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि 16 फरवरी को संत रविदास जयंती (Sant Ravidas Jayanti) पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। आवश्यकता होने पर अनुसूचित जाति समुदाय के विकास और कल्याण के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved