img-fluid

MP: कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा…. मादा चीता आशा ने 5 शावकों को दिया जन्म

February 08, 2026

श्योपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में मादा चीता आशा (Female Cheetah Asha) ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस उपलब्धि के साथ भारत में जन्मे चीता शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जबकि कूनो में कुल चीतों की आबादी अब 35 तक पहुंच गई है। यह देश की चीता संरक्षण यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है।


  • क्या बोले मोहन यादव
    कूनो में 5 शावकों के जन्म पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने इसे प्रदेश और देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और वन विभाग, वन कर्मचारियों के साथ पशु चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना की। वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में 27 चीते पहले से मौजूद थे। नए शावकों के जन्म से यह संख्या बढ़ी है, जो अब 35 पर पहुंच गई है। मध्यप्रदेश को वन्यजीव संरक्षण के एक मजबूत केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है।

    कितनी हुई संख्या
    अब आशा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत की चीता संरक्षण यात्रा और मजबूत हुई है। इसके साथ ही, भारत में पैदा हुए शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है और कुल चीतों की आबादी 35 हो गई है। यह उपलब्धि वन कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों की अथक मेहनत को दिखाती है। यह राज्य वन्यजीव संरक्षण के केंद्र के रूप में उभर रहा है।

    इस मामले की जानकारी देते हुए डीएफओ आर थिरूकुरल ने बताया है कि आशा और उसे सभी शावक स्वस्थ्य हैं। कूनों के डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है। कूनो नेशनल पार्क में लगातार मिल रही सफलताएं चीता पुनर्स्थापना परियोजना की प्रभावशीलता को दर्शाती हैं। यह उचित निगरानी, वैज्ञानिक प्रबंधन और समर्पित टीमवर्क से वन्यजीव संरक्षण लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता को भी प्रमाणित करता है।

    Share:

  • 'भारत और मलयेशिया की साझेदारी ऐतिहासिक', द्विपक्षीय वार्ता में बोले पीएम मोदी

    Sun Feb 8 , 2026
    कुआलालंपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का रविवार को मलयेशिया (Malaysia) की प्रशासनिक राजधानी पुत्रजाया के पर्दाना पुत्र भवन में औपचारिक स्वागत (Welcome) किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (guard of Honour) दिया गया। इस दौरान मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे का दूसरा दिन वहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved