img-fluid

मप्रः मुख्यमंत्री ने शैला नृत्य पर कलाकारों की ताल में मिलायी ताल

October 05, 2021

सिंगरौली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली जिले के चितरंगी पहुंचे। सभा स्थल पर मुख्यमंत्री का जनजातीय कलाकारों ने परंपरागत शैला नृत्य और मादल की थाप से स्वागत किया। उनके स्वागत से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री ने नर्तक दल में शामिल होकर कलाकारों की ताल से ताल मिलायी। कलाकारों ने भी उल्लास के साथ मुख्यमंत्री चौहान को मोर पंख से बना मुकुट पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।


  • कांतिदेव सिंह से मिले मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री चौहान ने सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम बरदी पहुंचकर पार्टी पदाधिकारी कांतिदेव सिंह से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के संबंध में उनसे चर्चा की। इस अवसर पर राज्यमंत्री पीएचई बृजेन्द्र सिंह यादव, विधायक चितरंगी अमर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कांतिदेव सिंह के परिजन उपस्थित रहे।

    Share:

  • मप्रः कांग्रेस में चल नहीं सकता परिवारवाद के दायरे से बाहर का व्यक्तिः वीडी शर्मा

    Tue Oct 5 , 2021
    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त (वीडी) शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पर हमेशा से परिवारवाद हावी रहा है। दिल्ली से लेकर हर प्रदेश में पार्टी नेता अपने परिवार के लोगों को ही बढ़ाने में लगे रहते हैं। उनके दायरे से बाहर का कोई व्यक्ति उन्हें बर्दाश्त नहीं होता। चाहे वह अरुण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved