देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश राजनीति

मप्रः कांग्रेस में चल नहीं सकता परिवारवाद के दायरे से बाहर का व्यक्तिः वीडी शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त (वीडी) शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पर हमेशा से परिवारवाद हावी रहा है। दिल्ली से लेकर हर प्रदेश में पार्टी नेता अपने परिवार के लोगों को ही बढ़ाने में लगे रहते हैं। उनके दायरे से बाहर का कोई व्यक्ति उन्हें बर्दाश्त नहीं होता। चाहे वह अरुण यादव हों या कोई और। उसे वे किसी भी कीमत पर बढ़ने नहीं देना चाहते।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा सोमवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस पर एक ही परिवार का आधिपत्य रहा है। आज भी उसी परिवार के सदस्य सोनिया गांधी, राहुल गांधी पार्टी में किसी भी बाहरी व्यक्ति को बढ़ने नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश में भी पार्टी परिवारवाद के शिकंजे में है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय स्तर पर गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति आगे नहीं बढ़ सकता, उसी तरह मध्यप्रदेश में भी या तो कमलनाथ का बेटा आगे बढ़ेगा, या फिर दिग्विजयसिंह का बेटा। कांग्रेस के ये बड़े नेता अपने परिवार के दायरे से बाहर के अरुण यादव जैसे नेताओं को आगे बढ़ने नहीं देंगे, उन्हें बाहर निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यही कांग्रेस का मूल चरित्र है।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के इन्हीं बड़े नेताओं ने षडयंत्रपूर्वक ऐसी परिस्थितियां बना दी कि अरुण यादव को चुनाव लड़ने से इंकार करना पड़ा।

देश और समाज के लिए काम करने वाले हर व्यक्ति का भाजपा में स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र प्रथम है और राजनीति उसके लिए समाज की सेवा का माध्यम है। ऐसे में यदि किसी भी व्यक्ति को यह लगता है कि वह भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से देश और समाज की सेवा कर सकता है, तो उसका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

MP गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने के मामले में भी देश में अग्रणी

Tue Oct 5 , 2021
– प्रदेश में अब तक लगे वैक्सीन के 6.43 करोड़ डोज भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमण (Corona infection) से बचाने के लिये चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान (vaccination campaign) के प्रति नागरिकों लगातार जागरूक हो रहे हैं और खुद ही टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर वैक्सीनेशन करा रहे हैं। राज्य में सोमवार शाम तक […]