img-fluid

मप्रः मुख्यमंत्री आज करेंगे जनजातीय गौरव संवाद

October 30, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार, 30 अक्टूबर को जनजातीय संग्रहालय भोपाल में प्रात: 10 बजे जनजातीय गौरव संवाद करेंगे। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति, कलाकार और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अतुल खरे ने शुक्रवार को बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए नृत्य संगीत के समायोजन की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ जनजातीय सामाजिक नेतृत्व, सामाजिक संघर्ष, उपलब्धि और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा भी होगी।

सात करोड़ टीकाकरण पर मुख्यमंत्री का संबोधन
उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना टीकाकरण में 7 करोड़ वैक्सीन की डोज लगने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को दोपहर 12 बजे एनएचएम कार्यालय भोपाल से संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि 29 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 7 करोड़ के पार पहुँच गया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • MP by-elections: खंडवा लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान आज

    Sat Oct 30 , 2021
    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक होगी वोटिंग भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 28-खण्डवा लोकसभा क्षेत्र (28-Khandwa Lok Sabha Constituency) के साथ-साथ तीन विधानसभाओं 45-पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी, 62-रैगांव (अजा) जिला सतना एवं 192-जोबट (अजजा) जिला अलीराजपुर की रिक्त सीटों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में शनिवार, 30 अक्टूबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved