बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

मप्रः पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज से मिले CM डॉ. यादव, बोले- शिवराज भाजपा के लिए शुभंकर

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने शनिवार देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Former Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) से निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को विदिशा लोकसभा सीट (Vidisha Lok Sabha seat) से टिकट मिलने पर उत्साह की लहर है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान भाजपा के शुभंकर हैं। भगवान की कृपा से उन्हें जब भी मौका मिलता है वह और ज्यादा वोटों से चुनाव जीतते है। न सिर्फ विदिशा बल्कि प्रदेश और पूरे देश में उनकी भ्रमण की आवश्यकता है।


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौहान से मुलाकात के दौरान उनसे कई मामलों पर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश को मामा के अनुभवों को लाभ मिलना ही है। उन्होंने कहा कि एक-एक सीट मध्य प्रदेश में भाजपा जीतने वाली है। बाकी सीटों पर भी जल्द निर्णय होगा। मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब पूरी ताकत से जुट जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी 29 सीटें भाजपा जीतेगी। हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार। इसके लिए 29 की 29 सीट मध्य प्रदेश की जीतना हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार के काम में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ विचार विमर्श भी किया है। कैसे आखिर प्रभावित ढंग से चुनाव लड़ना है। कैसे तेजी से बढ़ेंगे। मध्य प्रदेश में सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। इसका लाभ भाजपा को मिलना है। वीडी शर्मा के नेतृत्व में संगठन बहुत प्रभावी ढंग से काम कर रहा है। पूरी ताकत से पूरी टीम के साथ जी जान लगाएंगे।

Share:

Next Post

रविवार का राशिफल

Sun Mar 3 , 2024
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.36, सूर्यास्त 06.09, ऋतु – शरद फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी, रविवार, 03 मार्च 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]