
कृषि बिल पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन
भोपाल। कृषि कानून के खिलाफ किसानों के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस आज ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर विधानसभा परिसर में पहुंचकर गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना देंगी।
सुबह से ही कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित सभी बड़े नेता पहुंच गए थे। प्रशासन ने ट्रैक्टर ट्राली मार्च की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद मार्च को लेकर अड़े कांग्रेसी विधानसभा परिसर पहुंचेंगे। इधर विधानसभा परिसर के बाहर पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली का नेतृत्व कर रहे अरूण यादव के घर पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। कांग्रेस के मौन धरने में सभी विधायक शामिल हो रहे हैं।
15 माह काम करते तो चार्टर वाले ट्रैक्टर में नहीं आते- नरोत्तम मिश्र
कृषि कानून को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अब किसानों की याद आ रही है। अगर कांग्रेस अपने 15 माह के कार्यकाल में प्रदेश और किसानों का विकास करती तो आज चार्टर्ड में घूमने वाले कांग्रेसी नेताओं को ट्रैक्टर पर सवार होकर धरना नहीं देना पड़ता।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved