
भोपाल। संसद में वंदे मातरम् (Vande Mataram) पर 10 घंटे तक हुई बहस के बाद चारों ओर इसकी चर्चा होने लगी। इस बीच मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता ने भाजपा विधायकों (BJP MLAs) को वंदे मातरम् गाने का चैलेंज दे दिया।
कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज (Congress spokesperson Abbas Hafeez) ने कहा कि 2018-19 में कमलनाथ की सरकार आई थी तो उन्होंने वंदे मातरम गायन का नियम बनाया था। तब भोपाल के बीजेपी विधायक भी वहां पहुंचे थे। जब उनसे सवाल किया कि लेकिन वह गा नहीं पाए। रामेश्वर शर्मा जैसे कई विधायक हैं। बीजेपी की राजनीति करना है.. खूब कीजिए।
उन्होंने कहा कि आरएसएस के मुखपत्र में जन गण मन का विरोध हुआ था। बीजेपी की संस्था RSS के लोगों ने 1947 में कई जगह हमारे झंडे जलाए थे। जब वंदे मातरम लिखा जा रहा था, तब यह देश की आजादी के आंदोलन को कुचलना का काम कर रहे थे, विरोध का काम कर रहे थे। बात निकली है तो दूर तलक जाएगी। मैं चुनौती देता हूं कि बीजेपी अपने सारे विधायकों से वंदे मातरम गवाए। अगर 70 प्रतिशत बीजेपी विधायकों ने वंदे मातरम गए दिया तो मैं मान जाऊंगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved