img-fluid

MP कांग्रेस विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा- जो मर्द थे वो जंग में आए और जो हिजड़े थे वो संघ में गए

July 08, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर (Congress MLA Sahab Singh Gurjar) का विवादित बयान सामने आया हैं। उन्होंने अशोकनगर जिले में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में आरएसएस को लेकर अपशब्द कहे। साहब सिंह ने कहा कि जो मर्द थे वह जंग में आए, जो हिजड़े थे, वह संघ में गए। विधायक के बिगड़े बोल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, मंगलवार (8 जुलाई) को अशोकनगर जिले में कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान ग्वालियर जिले की ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक साहब सिंह गुर्जर ने विवादित बयान दे डाला। उन्होंने आरएसएस यानी संघ को लेकर अपशब्द कहे।


साहब सिंह ने कहा कि ‘साथियों जो मर्द थे वो जंग में आए और जो हिजड़े थे वो संघ में गए’। उन्होंने आगे कहा कि ‘समझ गए न इशारा ही काफी है’। कांग्रेस विधायक के बयान का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं साहब सिंह गुर्जर के विवादित बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस का अशोकनगर में प्रदर्शन फूहड़ता और गुटबाजी का प्रबल उदाहरण है। पहले चोरी फिर ऊपर से सीनाजोरी, खुद गलती करो फिर अपनी गलती छुपाने के लिये कानून और संविधान को नीचा बताया, उससे ज्यादा निंदनीय काम कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने किया है।

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस विधायक ने प्रदर्शन में शामिल न होने वालों के लिये हिजड़ा शब्द का उपयोग किया है। क्या कांग्रेस विधायक प्रदर्शन में शामिल ना होने वाले कांग्रेस नेता कमलनाथ, अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को वो हिजड़ा कह रहे हैं ? जिस मंच पर दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी बैठे हो, उस मंच से प्रदर्शन में शामिल न होने वाले नेताओं को हिजड़ा कहना असंवैधानिक है। उन्होंने आगे कहा कि यह थर्ड जेंडर और महिलाओं का अपमान है। कांग्रेस विधायक साहब गुर्जर का बयान बेहद निंदनीय है। यह बयान सिद्ध करता है कि गुट और गिरोह में बंटी कांग्रेस अराजकता फैला रही है।

Share:

  • उज्जैन में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, महाकाल मंदिर के सामने निर्माणाधीन होटल जमींदोज

    Tue Jul 8 , 2025
    उज्जैन। उज्जैन (Ujjain) के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के सामने मंगलवार के दिन बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिली। यह कार्रवाई निर्माणाधीन अवैध होटल पर की गई। आरोप है कि होटल संचालक बगैर अनुमति के होटल का निर्माण करवा रहा था। नगर निगम की तरफ से नोटिस भी दिया गया। नोटिस दिए जाने के बाद भी न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved