मध्‍यप्रदेश

MP: खेत में गाय घुसने की बात पर विवाद, फायरिंग में 1 युवक की मौत, 2 घायल

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ (Rajgarh of Madhya Pradesh) जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र (Suthalia police station area) में शुक्रवार को गाय के खेत में घुसने की बात पर शुरू हुआ विवाद गोलीकांड (Shootout) में बदला गया। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला सुठालिया थाना क्षेत्र के पाड़ली ठाकुर गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के विवाद का है। सुठालिया थाना प्रभारी राकेश दामले ने बताया कि शुक्रवार सुबह पाड़ली ठाकुर गांव के भंवर सिंह राजपूत और जगदीश राजपूत के बीच खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद शुरू हुआ। जो देखते ही देखते गोलीकांड में तब्दील हो गया, जिसमें 70 वर्षीय जगदीश राजपूत ने अपने दो पुत्र देवेंद्र (38) और भूपेंद्र (40) के साथ मिलकर भंवर सिंह पर हमला कर दिया।


इस दौरान देवेंद्र और भूपेंद्र ने अपनी बंदूकों से गोलियां चलाना शुरू कर दी, जिसमें दूसरे पक्ष के भंवर सिंह राजपूत (45), राजेन्द्र सिंह (40) और प्रभा कुंवर (40) घायल हो गईं। गोली लगने के बाद तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया था। भंवर सिंह पिता मदन सिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर राउंड अप कर लिया है।

Share:

Next Post

अयोध्या में होटल के दामों पर होगा नियंत्रण, सरकार करेगी प्रतिदिन 30 हजार लोगों के रुकने का इंतजाम

Fri Jan 12 , 2024
अयोध्या। 22 जनवरी को श्रीरामलला अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। कई महीनों में अनेक राज्यों का दौरा कर चुके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Uttar Pradesh) मेजबान के रूप में 22 जनवरी के बाद लोगों को आमंत्रित भी कर चुके हैं। लिहाजा उनके रहने-खाने, रुकने, साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था हो, इसके […]