देश मध्‍यप्रदेश

MP: कांग्रेस नेता समेत दर्जनभर पदाधिकारी BJP में शामिल, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी छोड़ी पार्टी

उमरिया। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस (Congress) के नेताओं (leader) का पार्टी छोड़ने का क्रम लगातार जारी है। दोनों पार्टी के बड़े नेताओं ने अपनी पार्टी से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली। अब प्रदेश के उमरिया (Umaria) जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां कांग्रेस से तीन बार मानपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष रह चुके रामकिशोर चतुर्वेदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विनोद गोटिया की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व जनपद अध्यक्ष समेत दर्जन भर सरपंचों, जनपद सदस्यों और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


वहीं, विनोद गोटिया ने यह दावा किया है की इस बार भाजपा प्रदेश की छिंदवाड़ा समेत 29 सीटें जीतेंगी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लगातार भाजपा ज्वाइन करने पर विनोद गोटिया ने कहा कि साल 2014 के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के लिए सकारात्मक कदम उठा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अपनी करतूतों के कारण कार्यकर्ताओं की नजर में गिरती जा रही है और यही वजह है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

पूर्व कांग्रेस नेता रामकिशोर चतुर्वेदी ने बताया की राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कांग्रेस ने जिस तरह इसका विरोध किया था। उसी दौरान उनके मन में पार्टी छोड़ने का विचार आया, सनातन धर्म का विरोध करने वालों के साथ कैसे रहा जा सकता है।

Share:

Next Post

भोजपुरी में अश्लील गाने बनाने वालों पर भड़कीं लोक गायिका, कही यह बात

Wed Mar 20 , 2024
डेस्क। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने गीतों और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वे अक्सर भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में अश्लील गीत गाने वाले गायकों की आलोचना करती हैं और पुराने लोकगीत, भोजपुरी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करती हैं। अक्सर उनके गीत वायरल होते हैं और वे अपने गीतों के माध्यम से राजनेताओं […]