img-fluid

एमपी: नए मंत्रियं की पहली बैठक, सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा कर रहे सीएम मोहन यादव

December 26, 2023

भोपाल। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट (Chief Minister Dr. Mohan Yadav Cabinet) की पहली बैठक आज मंत्रालय में हो रही है। इसमें CM मंत्रियों के साथ सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में चर्चा कर रहे हैं। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर भी बातचीत होने की संभावना है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने 6 महीने के लिए कामकाज की गाइडलाइन (guideline) तय की है, इस बारे में भी मंत्रियों को जानकारी दी जाएगी।


यह डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की दूसरी बैठक है। 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने दोनों डिप्टी CM जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के साथ पहली कैबिनेट मीटिंग की थी। मुख्यमंत्री आज शाम को ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा भी करने वाले हैं। CM डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट का विस्तार सोमवार को किया है। अब कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। सोमवार को 28 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। दो उप मुख्यमंत्रियों ने 13 दिसंबर को यादव के CM पद की शपथ लेने के साथ शपथ ग्रहण कर ली थी।

अब जबकि पूरी कैबिनेट गठित हो गई है तो CM विभागों के बंटवारे का काम भी पूरा करने में जुटे हैं। यह तय है कि सामान्य प्रशासन विभाग CM अपने पास रखेंगे और बाकी विभागों को उप मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के बीच बांटेंगे।

Share:

  • राज की नई नीति... अगड़े हो गए पिछड़े और पिछड़े शिरोधार्य

    Tue Dec 26 , 2023
    हम हिन्दू-मुस्लिम में उलझे पड़े हैं और यहां और एक बड़ा जाति वर्गभेद पैदा होता जा रहा है… आरक्षण से जूझती सामान्य वर्ग की प्रतिभाओं के लिए अब राजनीति के दरवाजे भी बंद होते जा रहे हैं… उप्र में मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने जब पिछड़ों को जोड़कर सत्ता हासिल की, तभी से सभी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved