img-fluid

MP: सतना में एक ही परिवार के 4 लोगों ने जहर खाया…एक की मौत, 3 अन्य ICU में भर्ती

March 11, 2026

सतना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) से एक ही परिवार के 4 लोगों द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। आनन-फानन में सभी सदस्यों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य आईसीयू में भर्ती हैं। ये सभी सतना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधा गांव के रहने वाले है। जहर खाने की वजह अब तक पूरी तरह साफ नहीं हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।


  • पूरा मामला सतना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधा गांव का है। भोजन में जहर का सेवन करने वालों में पति-पत्नी और दो बेटे शामिल हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद उनके परिजनों ने सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए रामपुर बघेलान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुंदन शर्मा उनकी पत्नी ज्योति शर्मा, और अभिषेक शर्मा का आईसीयू में इलाज चल रहा है, और उनके बड़े बेटे आकाश शर्मा का इलाज के दौरान संजय गांधी अस्पताल में मौत हो गई।

    अभी परिजनों को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि परिवार के चारों लोगों ने किस बात को लेकर जहर का सेवन किया है। अभी तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा कि उनका किसी से ऐसा कोई बात विवाद भी नहीं था, लेकिन अगर कुछ परिवार के बीच की वजह रही हो तो इसकी जानकारी उनके परिजनों को नहीं है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, पुलिस द्वारा परिवार के लोगों के बयान लिए जाएंगे जिसके बाद ही इसके पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

    Share:

  • MP: कैबिनेट का बड़ा फैसला.... उड़द और गेहूं खरीदी पर बोनस देगी मोहन यादव सरकार

    Wed Mar 11 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) ने प्रदेश के किसानों को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए उड़द की फसल पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का फैसला लिया, साथ ही गेहूं खरीदी (Bought Wheat) के लिए भी 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस (RS 40 Bonus) देने का निर्णय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved