img-fluid

MP: पहाड़ छोड़ घर में घुसी लोमड़ी, तीन लोगों को बनाया अपना निशाना; गांव में फैली दहशत

November 25, 2024

सतना। परसमनिया पहाड़ से लगे मल्हान गांव (Malhan Village) में उस वक्त हड़कंप मच गय जब लोमड़ी (Fox) ने घरों (House) में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दरअसल, मामला एमपी के सतना (Satna) जिले का है। जिले के परसमनिया पहाड़ की मल्हान गांव में लोमड़ी ने घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास में मौजूद ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने डंडा लेकर लोमड़ी को खदेड़ा है। जब जाकर लोमड़ी गांव से बाहर तरफ भाग गई। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।


लोमड़ी के हमले में माल्हन के रहने वाले प्रहलाद सिंह, मोनू सिंह गोड़ और आलमपुर के शुभकरण पटेल पिता राजकिशोर पटेल घायल हुए हैं। तीनों घायलों का उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है।

माल्हन के रहने वाले घायल प्रहलाद पटेल ने बताया कि घर के आंगन में आकर लोमड़ी ने हमला कर दिया है। आवाज सुनने के बाद ग्रामीण पहुंचे और लोमड़ी को डंडा से खदेड़ कर भगाया है। लोमड़ी के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को भी जानकारी दी है।

एमपी में वन्य जीवों के घर में घुसकर हमला करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले राजगढ़ के ब्यावरा क्षेत्र में एक तेंदुए ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया था। इसके बाद 9 नवंबर के दिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए ने घर में घुसकर महिला पर हमला किया था।

Share:

  • फिल्म 'कंतारा' की स्टारकास्ट से भरी बस पलटी, छह कलाकार जख्मी, अस्पताल में भर्ती

    Mon Nov 25 , 2024
    डेस्क। फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ (Kantara Chapter 1) को लेकर बुरी खबर आ रही है। फिल्म के सितारों से भरी मिनी बस (Mini Bus) पलट गई है। इसमें फिल्म के 20 कलाकार (Artists) सवार थे, इनमें से छह कलाकार जख्मी (Injured) हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने सोमवार को बताया कि कन्नड़ ब्लॉकबस्टर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved