
सीहोर । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर (Sehore) से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. सीहोर स्टेशन पर इंदौर-बिलासपुर ट्रेन (Indore-Bilaspur trains) में एक लड़की की अज्ञात हमलावरों ने हत्या (murder) कर दी.
घटना कुछ देर पहले की ही बताई जा रही है. सीहोर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आरोपियों ने लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में अफरा-तरफी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved