
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह में पिछले 24 घंटे से हो रही जोरदार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। सुभाष कॉलोनी, किल्लाई नाका, पुलिस लाइन, आम चौपरा और हिरदेपुर सहित कई क्षेत्रों में सडक़ें पानी से लबालब हो गईं। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए।
कानपुर में बाढ़, 12 गांवों के लोग घरों में कैद
यहां गंगा नदी का जल स्तर बढऩे से कई गांव टापू बन गए हैं और 12 गांवों के लोग घरों में कैद हैं। आवागमन के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पुराना कानपुर स्थित तिवारी घाट में घरों के बाहर तक पानी आ चुका है। यहां से अब तक 35 लोगों को निकाला जा चुका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved