img-fluid

MP: रतलाम जिले में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी, 5 की मौत

November 14, 2025

रतलाम। सुबह-सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे (Delhi-Mumbai Expressway) पर एक सड़क हादसा (oad accident) हुआ है। जिसमें एक्सप्रेस वे से बेकाबू होकर एक एसयुवी कार (SUV Car) खाई में गिर गई जिसके चलते पांच लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। मृतको की अभी पहचान नही हो पाई लेकिन जिस गाड़ी में यह सवार थे वह महाराष्ट्र पासिंग की होने से यह आशंका जताई जा रही है कि मृतक महाराष्ट्र के रहने वाले होंगे।



हादसा रतलाम जिले के रावटी थाना अंतर्गत भीमपुरा गांव के पास माही नदी ब्रिज के पहले हुआ है। सुबह करीब साढे 7 बजे एमएच 03 ईएल 1388 कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रेलिंग तोडकर नीचे जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आ रही है कि कार में महाराष्ट्र और गुजरात के लोग सवार थे तथा वे दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहे थे। पुलिस की ओस रे मृतको के शव रतलाम मेडिकल कालेज भेजे गए है। रावटी पुलि के मुताबिक मृतको के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नही मिल पाई है और ना ही यह स्पष्ट हो पाया कि हादसा कैसे हुआ होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

Share:

  • H-1B वीजा धारकों को लेकर ट्रंप का नया खेल? बेसेंट ने बताई पूरी बात

    Fri Nov 14 , 2025
    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) इन दिनों H-1B वीजा धारकों को लेकर एक बयान की वजह से चर्चा में है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को ऐसे कुशल विदेशी कामगारों की जरूरत है। इतना ही नहीं ट्रंप ने यहां तक कहा था कि अमेरिकियों में “कुछ खास प्रतिभाएँ” नहीं होतीं और “लोगों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved