img-fluid

MP: ग्वालियर में कार की मामूली टक्कर पर रिटायर्ड फौजी को बोनट पर घसीटा, 500 मीटर दूर फेंककर भागे आरोपी

February 02, 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में शनिवार रात एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई। भिंड रोड पर मामूली कार टक्कर (Minor Car Collision) के बाद कुछ युवकों ने एक सेवानिवृत्त सैनिक (Retired Soldier) के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उन्हें कार के बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। इसके बाद आरोपी पीड़ित को सड़क पर गिराकर मौके से फरार हो गए। घटना का लगभग 16 सेकंड का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड फौजी कल्याण किशोर कांत शर्मा अपने बहनोई अवधेश शर्मा के साथ प्रेस्टीज कॉलेज की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आदित्याज होटल के पास उनकी कार की टक्कर एक अन्य कार (नंबर एमपी 07 जेडएल 8545) से हो गई।


  • टक्कर के बाद दूसरी कार में सवार दो युवक बाहर निकले और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी तेजी से अपनी कार लेकर भागने लगे। इसी दौरान उन्होंने रिटायर्ड फौजी को कार के बोनट पर लटका लिया और उन्हें काफी दूरी तक घसीटते हुए ले गए।

    घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और रात में ही महाराजपुरा थाने पहुंचकर कार नंबर के आधार पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के साथ अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

    कारों में टक्कर बाद हुई घटना
    महाराजपुरा पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड फौजी कल्याण किशोर कांत शर्मा आदित्यपुरम की गणेश कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे वह अपने बहनोई अवधेश शर्मा के साथ प्रेस्टीज कॉलेज की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आदित्याज होटल के पास उनकी कार की टक्कर दूसरी कार से हो गई जिसका नंबर एमपी 07 जेडएल 8545 है।

    कार लेकर फरार हुए आरोपी
    टक्कर के बाद दूसरी कार से दो युवक बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने रिटायर्ड फौजी और उनके बहनोई के साथ मारपीट की। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, जब भीड़ जुटने लगी तो आरोपी अपनी कार लेकर भाग गए।

    पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
    घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को खबर दी। पीड़ित की ओर से रात में महाराजपुरा थाने जाकर कार नंबर के साथ शिकायत लिखवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

    Share:

  • NCP महाराष्ट्र में बनी रहेगी NDA में, विलय की अटकलों पर सुनील तटकरे का बयान

    Mon Feb 2 , 2026
    नई दिल्‍ली । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे (Sunil Tatkare) ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी भाजपा (BJP) नीत राजग (NDA) का हिस्सा बनी रहेगी। साथ ही, संगठन दिवंगत अजित पवार (Ajit Pawar) की ओर से निर्धारित विचारधारा और मार्ग पर आगे बढ़ेगा। उनका बयान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved