img-fluid

MP: जबलपुर में एक पिता ने दूसरी पत्नी के कहने पर अपने बेटे को मारी गोली

June 27, 2025

जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में संपत्ति विवाद में एक पिता ने अपने ही बेटे पर गोली चला दी। शख्स ने यह काम अपनी दूसरी पत्नी (Second wife) के उकसाने पर पहली पत्नी से हुए बेटे के खिलाफ किया और उस पर बंदूक या पिस्टल से गोली चला दी। गोली बेटे के हाथ में लगी, इस दौरान जब वह वहां से भागा तो पिता ने दूसरी गोली चलाई जो बेटे के पांव में लगी। घायल अवस्था में बेटा पुलिस थाने पहुंचा और पिता और सौतेली मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी पिता और सौतेली माता की तलाश शुरू कर दी।


यह मामला जबलपुर के कचनारी गांव का है, जहां दीनदयाल चौक में रहने वाले बेटे आकाश को बुधवार देर रात पिता ने बातचीत के बहाने घर बुलाया था,इस दौरान वहां आकाश की सौतेली मां भी मौजूद थी। बातचीत के दौरान विवाद होने लगा और सौतेली मां गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हो गई।

इसी दौरान सौतेली मां ने घर के अंदर से पिता को पिस्टल लाकर दी ओर बोली कि इसे खत्म कर दो, यह जिंदा रहेगा तो परेशान करेगा ओर अपना हक मांगेगा। इसके बाद पिता ने बेटे पर गोलियां चला दी। जिसमें बेटे के हाथ और पैर में दो गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद संपत्ति बंटवारे को लेकर हुआ है। घायल युवक का नाम आकाश पटेल बताया जा रहा है जिसकी शिकायत पर माढ़ोताल थाना पुलिस ने पिता हेमचंद पटेल और सौतेली मां वंदना पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

आकाश ने पुलिस को बताया साल 2008 में उसके पिता ने मां को तलाक दे दिया था। इसके बाद साल 2012 में दूसरी शादी भी कर ली उस दौरान में बहुत छोटा था, अब मां ने अपने हिस्से की संपत्ति पिता से मांगी तो उसके बाद से विवाद शुरू हो गया। 2022 में आकाश ने पिता के खिलाफ संपत्ति को लेकर कोर्ट में केस दायर कर दिया। इसके बाद से पिता उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। 11 जून 2025 को पिता ने फोन किया ओर कहा कि गांव में बदनामी हो रही है, केस वापस ले लो। इसके बाद घर-जमीन तुम्हें दे दूंगा, लेकिन मैंने मना कर दिया।

25 जून रात पिता का फ़ोन आया था कि घर आजाओ बैठकर बात करते है। बात करने पहुचा तो सौतेली मां के कहने पर पिता ने गोली चला दी। इसके पहके भी कोर्ट में पेशी के दौरान पिता ने उस पर चाकू से हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट विजय नगर थाने में दर्ज कराई गई है।

थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया, ‘देर रात घायल युवक थाने आया था। उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल सौतेली मां ओर पिता फरार है। पुलिस ने घायल बेटे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है।

Share:

  • तेज प्रताप ने खुद को बताया दूसरा लालू यादव, बोले- तेजस्वी सीएम बनें, हम किंगमेकर रहेंगे

    Fri Jun 27 , 2025
    नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) से निष्कासित पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव(Former Minister Tej Pratap Yadav) ने खुद को अपने पिता लालू प्रसाद यादव(Lalu Prasad Yadav) का उत्तराधिकारी बताया है। उन्होंने कहा कि वह दूसरे लालू यादव हैं, इसलिए लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं। अनुष्का यादव से कथित रिलेशन को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved