बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्रः निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता

भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले दल-बदल का दौरा जारी है। इसी क्रम में बालाघाट जिले (Balaghat district ) की वारासिवनी विधानसभा सीट (Varasivani assembly seat) से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल (Independent MLA Pradeep Jaiswal) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party – BJP) का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) रविवार देर शाम अपने निवास पर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।


निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। साल 2013 में उनको भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेंद्र निर्मल ने हरा दिया था। इसके बाद 2018 में कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेंद्र निर्मल को चार हजार वोटों से हराया था। इसके बाद से उन्होंने कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं की थी।

प्रदीप जायसवाल ने 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने पर कमलनाथ सरकार को अपना समर्थन दिया था। इसके बदले कांग्रेस ने उन्हें कैबिनेट मंत्री भी बनाया था, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों के भाजपा में जाने के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई। इसके बाद सरकार बदलने पर जायसवाल ने अपना समर्थन भाजपा को दे दिया।

जायसवाल ने जब शिवराज सिंह को समर्थन दिया तो उन्होंने जायसवाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर खनिज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था। अब उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। उनके आने से भाजपा को और मजबूती मिली है। भाजपा उन्हें विधानसभा चुनाव में बरघाट से उम्मीदवार बना सकती है।

Share:

Next Post

सोमवार का राशिफल

Mon Oct 16 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.14, सूर्यास्त 05.40, ऋतु – शरद आश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया, सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]