img-fluid

MP: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, उपयंत्री 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप

April 09, 2026

शहडोल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल जिले (Shahdol district) में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां नगर परिषद खंड बाणसागर में पदस्थ उपयंत्री को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक मेसर्स जे.के. अग्रवाल, निवासी पाण्डेन टोला हुजूर रीवा, ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी, शिकायत में बताया गया कि उन्हें नगर परिषद खंड शहडोल के खेल मैदान में स्टेयर निर्माण कार्य निविदा के माध्यम से मिला था, कार्य पूर्ण होने के बाद अंतिम भुगतान के लिए मूल्यांकन आवश्यक था, लेकिन उपयंत्री सुधा वर्मा द्वारा जानबूझकर मूल्यांकन नहीं किया जा रहा था और इसके एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी।


  • शिकायत की सत्यापन प्रक्रिया में आरोप सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में ट्रैप टीम गठित की गई। योजना के तहत आज 9 अप्रैल को नगर परिषद कार्यालय खंड देवलौंद में कार्रवाई करते हुए उपयंत्री सुधा वर्मा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में निरीक्षक एस. राम मरावी, उप निरीक्षक आकांक्षा शुक्ला सहित 12 सदस्यीय टीम शामिल रही।

    Share:

  • MP: सिलेंडर से भरे ट्रक में से हर टंकी से डेढ़ से ढाई किलो गैस गायब, 20 किमी की दूरी 13 घंटे में की तय

    Thu Apr 9 , 2026
    भोपाल। एलपीजी गैस (LPG gas) के लिए मारामारी और किल्लत के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में घरेलू गैस की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है। इंडियन ऑयल डिपो से 350 सिलेंडर के ट्रक में से हर सिलेंडर से गैस गायब हो रही थी। डिपो से सैनी एजेंसी के गोदाम के बीच 20 किलोमीटर की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved