img-fluid

MP : मोहन भागवत कल लोधीखेड़ा आएंगे, ग्रामस्थ आश्रम में निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल

August 20, 2024


छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश (MP) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) में संघ की एक बैठक होने वाली है। संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) कल यानी 21 अगस्त को छिंदवाड़ा के लोधीखेड़ा (Lodhikheda) में पहुंच रहे हैं। हालांकि वे एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संघ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।



  • आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का 21 अगस्त को लोधीखेड़ा में आगमन प्रस्तावित है। वे नागपुर से सड़क मार्ग होते हुए सुबह 11 बजे लोधीखेड़ा स्थित श्री बाबाजी महाराज ग्रामस्थ आश्रम पहुंचेंगे। उनका यह निजी कार्यक्रम हैं। यहां करीब दो घंटे रहेंगे। इस दौरान संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारियों से भी वे संवाद करेंगे। दोपहर एक बजे वे नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। संघ प्रमुख के सौंसर दौरे को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। महाराष्ट्र की सीमा से ग्रामस्थ आश्रम तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    मोहन भागवत श्री ग्रामस्थ आश्रम में निजी प्रवास पर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आश्रम से उनका पहले से लगाव है। यहां भी दो घंटे रखेंगे, वहीं संघ के पदाधिकारी के साथ उनकी विशेष बैठक होगी। इस बैठक में संघ के कुछ प्रमुख पदाधिकारी ही शामिल होंगे, वहीं प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

    Share:

  • गाजियाबाद में मांस को लेकर अशरफ-आमिर के हाथ बांधकर जमकर पीटा

    Tue Aug 20 , 2024
    गाजियाबाद । गाजियाबाद (Ghaziabad) के क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में एनएच-नौ (NH 9) पर मीट (Meat)से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना का पता लगते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंधित पशुओं का मीट (meat of banned animals) बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने रस्सी से बांधकर गाड़ी के चालक और हेल्पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved