
छतरपुर। पति-पत्नी (Husband-wife) में से किसी एक के घर छोड़कर भागने या फिर अपने साथी की हत्या कर देने के मामले इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) से सामने आया है। यहां 3 बच्चों की मां (Mother of 3 children) अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। ये प्रेमी कोई और नहीं बल्कि महिला का भतीजा है। भतीजे संग फरार हुई पत्नी अपने साथ नकदी और जेवरात भी ले गई है।
जिले के नौगांव थाना इलाके में रिश्ते को शर्मसार करने देने वाली घटना इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। पीड़ित मनीष ने बताया कि जब वह सुबह उठा तो उसकी 25 वर्षीय पत्नी राजकुमारी घर से गायब थी। खोजबीन करने पर उसका कोई अता-पता नहीं चला तो वह और ज्यादा हैरान हो गया। बाद में देखा तो पता चला कि घर में रखी नकदी और जेवर भी गायब हैं।
पति को शक होने लगा था कि पत्नी घर छोड़कर चली गई है। यह शक तब और गहराने लगा जब पता चला कि पत्नी के अलावा उसका भतीजा भी घर से गायब है। मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़कर मां के चले जाने के बाद से 3 बच्चों का पिता दर-दर भटकता रहा। जब कहीं कोई खबर नहीं मिली तो बेबस बाप अपने तीनों बच्चों को लेकर पुलिस के पास पहुंचा और थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने अपनी पत्नी और भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पति ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी राजकुमारी उसके भतीजे के साथ चली गई है। ये लोग शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे की तरफ भागे हैं। दोनों अपने साथ घर में रखे 50 हजार रुपये नकद और करीब 2 लाख रुपये के जेवरात ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved