बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP: राष्ट्रीय कबीर-कालिदास समेत अन्य प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में संस्कृति विभाग (Culture Department) ने बुधवार को वर्ष 2019 और 2020 के लिए राष्ट्रीय कबीर सम्मान, कालिदास सम्मान, अशोक कुमार सम्मान, लता मंगेशकर सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, इकबाल सम्मान, शरद जोशी सम्मान, नानाजी देशमुख सम्मान, कुमार गंधर्व सम्मान और अन्य शिखर सम्मानों की घोषणा (Pinnacle Honors Announcement) की है।

राज्य की पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने सम्मानित साहित्यकार, लेखक, संस्था और कलाकारों का हार्दिक अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन साहित्य, संस्कृति, सिनेमा, सामाजिक समरसता, सद्भाव आदि बहुआयामी क्षेत्रों में उत्कृष्टता, सृजनात्मकता और बहुउल्लेखीय योगदान को सम्मानित करने के लिए देश में प्रतिष्ठित है। वर्तमान में संस्कृति विभाग द्वारा बहुआयामी विधाओं के क्षेत्र में 23 राष्ट्रीय और 9 राज्य सम्मान प्रदान किए जाते हैं।


वर्ष 2019 और 2020 के लिए घोषित सम्मान
1. राष्ट्रीय कबीर सम्मानः- भोपाल के डॉ. बिनय राजाराम को वर्ष 2019 और भोपाल के मनोज श्रीवास्तव को वर्ष 2020 के राष्ट्रीय कबीर सम्मान से सम्मान किया जाएगा। इन्हें पुरस्कार स्वरूप 3 लाख रुपये की सम्मान प्रदान की जाएगी।

2. कालिदास सम्मान (शास्त्रीय संगीत):- नोएडा के पं. अभय नारायण मलिक को वर्ष 2019 और दिल्ली के पं. भजन सोपोरी को वर्ष 2020 के लिए राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (शास्त्रीय) से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि दो लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

3. कालिदास सम्मान (शास्त्रीय नृत्य)- मुम्बई की सुनयना हजारीलाल को वर्ष 2019 और चेन्नई की शांता-वी.पी. धनंजयन को 2020 के लिए कालिदास सम्मान (शास्त्रीय नृत्य) से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि दो लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

4. कालिदास सम्मान (रूपंकर कलाएं)- दिल्ली के परमजीत सिंह को 2019 और बड़ौदा का ध्रुव मिस्त्री को 2020 के लिए कालिदास सम्मान (रूपंकर कलाएं) से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि दो लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

5. कालिदास सम्मान (रंगकर्म)- लखनऊ के डॉ. अनिल रस्तोगी को वर्ष 2019 और मुम्बई के वामन केन्द्र को 2020 के लिए कालिदास सम्मान (रंगकर्म) से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि दो लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

6. मैथिलीशरण गुप्त सम्मानः- जबलपुर के डॉ. शिवकुमार तिवारी को 2019 और नई दिल्ली के डॉ. सच्चिदानन्द जोशी को वर्ष 2020 के लिए मैथिलीशरण गुप्त सम्मान से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि दो लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

7. किशोर कुमार सम्मानः- मुम्बई के गायक अशोक मिश्रा को 2019 और मुम्बई के ही गायक अमिताभ भट्टाचार्य को वर्ष 2020 के लिए किशोर कुमार सम्मान से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि दो लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

8. लता मंगेशकर सम्मानः- मुम्बई के शैलेन्द्र सिंह को 2019 और मुम्बई के आनंद-मिलिंद को वर्ष 2020 के लिए लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि दो लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

9. इकबाल सम्मानः- पटना की ज़किया मसहदी को 2019 और इलाहाबाद के प्रो. अली अहमद फातमी को वर्ष 2020 के लिए इकबाल सम्मान से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि दो लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

10. शरद जोशी सम्मानः- हरदा के कैलाश मण्डलेकर को 2019 और भोपाल के विजय मनोहर तिवारी को वर्ष 2020 के लिए शरद जोशी सम्मान से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि दो लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

11. नानाजी देशमुख सम्मानः- खरगौन की संस्था नर्मदा को वर्ष 2019 और कोरबा की गौमुखी सेवा धाम को वर्ष 2020 के लिए नानाजी देशमुख सम्मान से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि दो लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

12. कुमार गंधर्व सम्मानः- दिल्ली की मीता पण्डित को वर्ष 2019 और ठाणे महाराष्ट्र की सुचिस्मिता-देबोप्रिया को वर्ष 2020 के लिए कुमार गंधर्व सम्मान से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि 1.25 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

13. शिखर सम्मान (हिंदी साहित्य)- ग्वालियर के शैवाल सत्यार्थी को 2019 और भोपाल के हरी जोशी को वर्ष 2020 के लिए शिखर सम्मान (हिंदी साहित्य) से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

14. शिखर सम्मान (उर्दू साहित्य)- भोपाल के नईम कौसर को 2019 और भोपाल के ही देवी शरण को वर्ष 2020 के लिए शिखर सम्मान (उर्दू साहित्य) से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

15. शिखर सम्मान (संस्कृत साहित्य)- दतिया के प्रो. रामेश्वर प्रसार गुप्त को 2019 और जबलपुर के प्रो. रासबिहारी द्विवेदी को वर्ष 2020 के लिए शिखर सम्मान (संस्कृत साहित्य) से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

16. शिखर सम्मान (रूपंकर कलाएं)- भोपाल के देवीलाल पाटीदार को 2019 और भोपाल/दिल्ली के मनीष पुष्कले को वर्ष 2020 के लिए शिखर सम्मान (रूपंकर कलाएं) से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

17. शिखर सम्मान (नाटक)- भोपाल की वैशाली गुप्ता को 2019 और भोपाल के के.जी. त्रिवेदी को वर्ष 2020 के लिए शिखर सम्मान (नाटक) से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

18. शिखर सम्मान (नृत्य)- भोपाल के चन्द्रमाधव बारीक को 2019 और भोपाल की ही अल्पना वाजपेयी को वर्ष 2020 के लिए शिखर सम्मान (नृत्य) से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

19. शिखर सम्मान (संगीत)- ग्वालियर के पं. प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को 2019 और भोपाल के पं. सज्जनलाल ब्रम्हभट्ट को वर्ष 2020 के लिए शिखर सम्मान (संगीत) से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

20. शिखर सम्मान (जनजातीय एवं लोक कलाएं)- भोपाल की अग्नेश केरकेट्टा को 2019 और भोपाल की पूर्णिमा चतुर्वेदी को वर्ष 2020 के लिए शिखर सम्मान (जनजातीय एवं लोक कलाएं) से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

21. शिखर सम्मान (दुर्लभ वाद्य वादन)- सागर के बाबूलाल भोला को 2019 और इंदौर की डॉ वर्षा अग्रवाल को वर्ष 2020 के लिए शिखर सम्मान (दुर्लभ वाद्य वादन) से नवाजा जाएगा। इन्हें राशि एक लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

Panna : मजदूर को मिला 15 लाख का उज्जवल किस्म का हीरा

Thu Nov 25 , 2021
पन्ना। पन्ना (Panna) की रत्नगर्भा नगरी (Ratnagarbha city) आये दिन हीरा उगल रही है और कई लोग रंक से राजा बन रहे हैं। यह बात अलग है कि हीरा सिर्फ 10 प्रतिशत ही हीरा कार्यालय में जमा होता है शेष कालाबाजारी की भेंट चढ़ जाता है लेकिन कहीं न कहीं हीरों से जुड़े लोग माला […]