img-fluid

MP: खरगोन में 6 दिन से धरने पर बैठे नर्सिंग छात्रों का गुस्सा फूटा….बैरिकेडिंग तोड़ सांसद कार्यालय पहुंचे

August 22, 2026

खरगोन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) में नर्सिंग कॉलेज (Nursing college) के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा. लंबित परीक्षाएं (Examinations) कराने और डिग्री पूरी कराने की मांग को लेकर छात्र करीब दो किलोमीटर रैली निकालकर सांसद कार्यालय (Member of Parliament’s Office) पहुंचे. इस दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग हटाई और पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए सांसद कार्यालय के बाहर पहुंचकर धरना दिया।

दरअसल, छात्र पिछले 6 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्र बिस्टान रोड से हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकले. छात्र-छात्राओं का कहना है कि नर्सिंग की चार साल में पूरी होने वाली डिग्री छह साल बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी है. परीक्षाएं लंबित होने की वजह से उनका भविष्य अधर में है।


  • बैरिकेडिंग हटाकर सांसद कार्यालय पहुंचे छात्र
    अपनी मांगों को लेकर छात्र सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के कार्यालय पहुंचना चाहते थे. एसडीएम कार्यालय के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैरिकेड्स हटाए और आगे बढ़ गए. इस दौरान पुलिस जवानों के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हुई. इसके बाद छात्र सांसद कार्यालय के बाहर पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए. मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई, तहसीलदार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

    सांसद से मुलाकात नहीं होने से नाराजगी
    प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि गुरुवार को सांसद गजेंद्र सिंह पटेल खरगोन में मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विद्यार्थियों से मुलाकात नहीं की. छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक समाधान नहीं हुआ है।

    करीब एक घंटे तक सांसद कार्यालय के बाहर धरना चला. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांसद के नाम उनकी पीए को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया. छात्रों ने लंबित परीक्षाएं जल्द कराने और नर्सिंग की डिग्री पूरी कराने की मांग की है. उनका कहना है कि परीक्षा और डिग्री में देरी की वजह से उनका समय और करियर दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

    Share:

  • तेलंगाना : फार्मा प्लांट में भीषण विस्फोट, शिफ्ट बदलते वक्त फटा रिएक्टर; 2 की मौत, 9 झुलसे

    Sat Aug 22 , 2026
    हैदराबाद. तेलंगाना (Telangana) के यादाद्रि भुवनगिरी (Yadadri Bhuvanagiri) जिले में शुक्रवार देर रात एक फार्मा कंपनी (pharma plant) की यूनिट में रिएक्टर (reactor) फट गया। हादसे के बाद लगी आग में दो कर्मचारियों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved