देश मध्‍यप्रदेश

मप्र पंचायत चुनावः पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के परिणाम घोषित

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तीन चरणों में कराए गए ग्राम, जनपद और जिला पंचायत के चुनाव (district panchayat elections) के गुरुवार को पंच, सरपंच और जनपद सदस्य (Panch, Sarpanch and District Member) के परिणाम घोषित (result declared) कर दिए। विकासखंड मुख्यालयों पर रिटर्निंग आफिसर ने परिणामों की घोषणा करके निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी किए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए विकासखंड स्तर पर मतगणना हो चुकी है और इसके परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे।


राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 10:30 बजे से पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का सारणीकरण किया गया और इसके बाद निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गई। साथ ही जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण भी किया गया। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्वाचन परिणाम की घोषणा शुक्रवार, 15 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से की जाएगी।

उन्होंने बताया कि तीन चरणों में दो लाख 33 हजार 620 पंच, 712 सरपंच और 157 जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। 97 सरपंच और 58 हजार 288 पंच पदों के लिए नामांकन पत्र ही दाखिल नहीं हुए। 71 हजार 445 पंच, 22 हजार 115 सरपंच, छह हजार 614 जनपद सदस्य पद के लिए चुनाव कराए गए थे। इनके परिणाम देर शाम तक विकासखंड मुख्यालय पर घोषित कर दिए गए।

सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में कई नेताओं के रिश्तेदार जीते तो कुछ को हार का भी सामना करना पड़ा। शमशाबाद से विधायक राजश्री सिंह की बेटी जिला पंचायत का चुनाव हार गई तो धार से सांसद छतरसिंह दरबार की पत्नी और बहू चुनाव जीत गई हैं।

वहीं, सागर में ग्राम पंचायत सिंगारचोरी के सरपंच पद का निर्णय पर्ची निकालकर किया गया। यहां सरपंच पद के लिए अजय लंबरदार और बलवान सिंह राजपूत को 416-416 मत मिले थे। इसके बाद पर्ची निकालकर निर्णय हुआ। इसमें बलवान सिंह राजपूत विजयी घोषित हुए। उधर, राजगढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्णमोहन मालवीय की पत्नी चुनाव हार गईं। वहीं, पूर्व विधायक डा.रामप्रसाद दांगी की पुत्रवधू शीतल दांगी वार्ड चार से चुनाव जीतीं। छिंदवाड़ा में पूर्व विधायक दीपक सक्सेना के बेटे जय सक्सेना रोहना से सरपंच निर्वाचित हुए। पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह की बहू कविता चौधरी मालनवाड़ा से सरपंच चुनी गईं।

पूर्व गृह राज्यमंत्री जगदीश मुवेल के पुत्र अजय राज जनपद पंचायत का चुनाव हार गए। खंडवा के खालवा क्षेत्र क्रमांक 14 से वन मंत्री विजय शाह के पुत्र दिव्यादित्य शाह 29 हजार मतों से चुनाव जीते हैं। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने दावा किया है कि कई जिला पंचायत में पार्टी समर्थक प्रत्याशी सदस्य का चुनाव जीते हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

महिला क्रिकेट में 2017 विश्व कप के बाद आया काफी बदलावः मिताली राज

Fri Jul 15 , 2022
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s cricket team) की पूर्व कप्तान (Former captain) और दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज (Legendary player Mithali Raj) ने महिला क्रिकेट में आए बदलावों के बारे में बात की है। उनका मानना है कि महिला क्रिकेट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मिताली के मुताबिक, 2017 में हुए […]