img-fluid

MP: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल, शिकायत दर्ज कराने पहुंची भीड़ ने थाना परिसर में किया पथराव

March 06, 2026

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा (Khandva) में पुलिस थाने में पथराव मामले में कार्रवाई की गई है। 22 नामजद समेत कुल 47 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल हुआ था। शिकायत दर्ज कराने आई भीड़ ने हंगामा करते हुए थाना परिसर में पथराव कर दिया था।

यह पूरा मामला खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र का है। जहां इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर वायरल हुई थी, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी। फरियादी मुजाहिद कुरैशी शिकायत करने मोघट थाने पहुंचा था। पुलिस ने सुनवाई करते हुए कायमी की। इस मामले में कायमी BNS की धारा 199 के तहत की गई। जिस व्यक्ति ने पोस्ट डाली है, उसे राउंड-अप भी किया गया है।

बाद में फरियादी मुजाहिद के साथ बड़ी संख्या में भीड़ थाना परिसर में पहुंचीं और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की, जिससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनी। सिटी एसपी ने तीन थानों के बल के साथ स्थिति को संभाला। ASP महेंद्र तारनेकर ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है। साथ ही पुलिस ने अपील की है कि पर्व त्योहार के मौके पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस को सूचना दें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

खंडवा सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर ने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हुई थी। हालांकि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। पुलिस ने उपद्रवी तत्वों को हिरासत में लिया है। यथास्थिति सामान्य है। एक सप्ताह से लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का जा रही है। जिसके कारण अभी तक किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई है। यह स्थिति हम बनाए रहेंगे। लोगों से अपील है कि सांप्रदायिक स्वभाव बनाए रखें, किसी भी तरह के अफवाह में न आए।

Share:

  • इंडोनेशिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन

    Fri Mar 6 , 2026
    नई दिल्ली: इंडोनेशिया सरकार (Indonesia government) ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने घोषणा की है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल सीमित कर दिया जाएगा. ये नया नियम 28 मार्च 2026 से लागू होने जा रहा है. सरकार का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved