बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

MP: कांग्रेस को फिर झटका, पंकज संघवी और अंतर सिंह दरबार भाजपा में शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस (Congress) में मची भगदड़ नहीं रूक पा रही है। अब इंदौर (Indore) से कांग्रेस नेता पंकज संघवी (Pankaj Sanghvi) और महू से पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार (Antar Singh Darbar) ने शुक्रवार को भाजपा (BJP) की सदस्यता ली। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर अंतर सिंह दरबार ने कांग्रेस पार्टी से बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दोनों नेताओं समेत उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि पूरा देश राममय और मोदीमय हो रहा है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा परिवार लगातार बढ़ रहा है। पूरे देश में सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में ही भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। जमीन से जुड़े ऐसे नेताओं के बिना हमे खटकता था। क्षेत्र के विकास के लिए जो भी आप लोग कहेंगे वो हमारी सरकार करेगी। कैलाश जी और पंकज संघवी की परिषद की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सामान्य कार्यकर्ता को ऊपर उठाकर सीएम और पीएम बना सकती है। सच्चे अर्थों में लोकतंत्र को जीवंत रखने का माद्दा है तो वो केवल भाजपा में है। हमें किसी को छोड़ना नहीं है सबको जोड़ना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

Share:

Next Post

जो दस्तावेज जमा नहीं करेंगे उनकी जमीनें हो जाएगी सरकारी घोषित

Fri Mar 15 , 2024
रेसीडेंसी एरिया का सर्वे चल रहा है कछुआ गति से, अधिकांश जमीन मालिकों ने नहीं दिए दस्तावेज, अब प्रशासन का रहेगा कड़ा रुख इंदौर। रेसीडेंसी एरिया (Residency Area) में शामिल 1030 एकड़ जमीनों का सर्वे (survey) प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। मगर लगभग 120 निजी जमीन मालिकों ने ही अपने दस्तावेज सौंपे हैं। जबकि […]